M.p. mandi

मध्यप्रदेश की सभी मंडियों के ताजा भाव जानने के लिए click करे.... मध्यप्रदेश मंडी भाव (Madhya Pradesh market price)







1850   |  
  • Breaking News

    जलता किसान

             धूप में जलता किसान


    देखता हूं नित दिन मैं एक इंसान को
    धूप में जलता हुआ शिशिर में पिसता हुआ
    वस्त्र है फटे हुए पांव हैं जले हुए
    पेट-पीठ एक है बिना हेल्थ जोन गए हुए। 
     


    खड़ी फसल जल रही
    सूद-ब्याज बढ़ रही
    पुत्र प्यासा रो रहा दूध के इंतजार में

    फटी बिवाई कह रही
    दीनता की कहानी
    शब्दों के अभाव में
    जो रह गई बेजुबानी

    जीवन निस्सार संगीत है
    भविष्य भी भयभीत है
    रो रहा वर्तमान है
    सामने अंधकार है

    कष्ट में वह पूछता है
    कर्मफल कब पाऊंगा?
    या यूं ही संघर्ष करता
    परलोक सिधार जाऊंगा।

    कोई टिप्पणी नहीं

    Next post

    चिरायता की खेती से होगी शानदार कमाई, जानें लागत, कमाई और खेती का पूरा तरीका

      देश में औषधीय पौधों की बढ़ती मांग के बीच चिरायता की खेती किसानों के लिए कमाई का नया विकल्प बन रही है। आयुर्वेदिक दवाओं में इसका उपयोग होने...

    Post Top Ad