M.p. mandi

मध्यप्रदेश की सभी मंडियों के ताजा भाव जानने के लिए click करे.... मध्यप्रदेश मंडी भाव (Madhya Pradesh market price)







1850   |  
  • Breaking News

    क्या कभी भूल पाऊँगा इस मिट्टी की गंध

    क्या कभी भूल पाऊँगा इस मिट्टी की गंध



     सब बातें तय हो गई
     सौदा-चिट्ठी हो गई
     खेत नहीं, यह मौके की जमीन थी

     मैंने तो लगाया था कपास खरीफ में,
     मैंने रबी में बोया था गेहूँ
     लहलहाती फसलें नहीं, कौन दबा धन दिखा ?

    आखिरशः मैं टूट गया किसी तरह
     धन से लकदक रहूँगा कुछ महीने साल
    न लौटकर आऊँगा कभी इस तरफ भी
    न हल, न बक्खर, न छकड़ा होगा

    भाई जैसे बैल भी अब बिक जाएँगे
    मेरे घर भी अनाज अब आएगा बाजार से
    खेत अब तब्दील हो जाएगा कंकरीट में

    क्या कभी भूल पाऊँगा इस मिट्टी की गंध
    मेरे पूर्वजों का पसीना है इसमें घुला-मिला !!

    3 टिप्‍पणियां:

    Next post

    चिरायता की खेती से होगी शानदार कमाई, जानें लागत, कमाई और खेती का पूरा तरीका

      देश में औषधीय पौधों की बढ़ती मांग के बीच चिरायता की खेती किसानों के लिए कमाई का नया विकल्प बन रही है। आयुर्वेदिक दवाओं में इसका उपयोग होने...

    Post Top Ad