M.p. mandi

मध्यप्रदेश की सभी मंडियों के ताजा भाव जानने के लिए click करे.... मध्यप्रदेश मंडी भाव (Madhya Pradesh market price)







1850   |  
  • Breaking News

    विपक्ष न हो परेशान, 15 दिनों में किसान खड़े होकर कहेंगे कर्जा माफ हो गयाः सीएम कमलनाथ


    Feb 22/2019

    भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किसानों की कर्जमाफी को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा है कि राज्य का 25 से 30 लाख किसान 15 दिन में बताएगा कि कर्ज माफ हो गया है. उन्होंने राज्य विधानसभा में पाला पड़ने से किसानों को हुए नुकसान पर हो रही चर्चा के दौरान यह बात कही है.


    उन्होंने कहा कि विपक्ष परेशान न हो, 15 दिन बाद इस प्रदेश का 25 से 30 लाख किसान खड़े होकर बताएगा कि कर्ज माफ हो गया है ।  वहीं पाला से जिन किसानों की फसलों को नुकसान हुआ होगा, सरकार उन्हें मुआवजा देगी । इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था, इसके लिए सुनियोजित नीति बनाई गई है । दो लाख रुपये तक का कर्ज माफ किया जाएगा। कर्जमाफी न तो दिखावटी है और न ही बनावटी ।
    गौरतलब है कि सरकार ने राज्य के 55 लाख किसानों का दो लाख तक का कर्ज माफ करने का ऐलान किया था । इसके तहत सरकार ने किसानों से आवेदन भी कराए थे । किसानों की कर्ज माफी से सरकार पर 50 हजार करोड़ रुपये का भार आने वाला है ।

    कोई टिप्पणी नहीं

    Next post

    चिरायता की खेती से होगी शानदार कमाई, जानें लागत, कमाई और खेती का पूरा तरीका

      देश में औषधीय पौधों की बढ़ती मांग के बीच चिरायता की खेती किसानों के लिए कमाई का नया विकल्प बन रही है। आयुर्वेदिक दवाओं में इसका उपयोग होने...

    Post Top Ad