M.p. mandi

मध्यप्रदेश की सभी मंडियों के ताजा भाव जानने के लिए click करे.... मध्यप्रदेश मंडी भाव (Madhya Pradesh market price)







1850   |  
  • Breaking News

    माना गरीब हूं मैं बेटा किसान का

          बेटा किसान का


    माना गरीब हूं मैं बेटा किसान का
    मैं ही बनूंगा गौरव भारत महान का

    मेरे घर नहीं तिजोरी
    कपड़े हैं एक जोड़ी
    लेने को पेन-कॉपी
    नहीं है फूटी-कौड़ी

    कमजोर बना घर है टूटा हुआ छप्पर है
    मजबूत चौखट प्रेम की पर लगी मेरे दर है

    खजाना भरा है,
    विचारों की शान का
    मैं ही बनूंगा गौरव
    भारत महान का

    अभावों में मैं पला हूं भूख से भी मैं जला हूं
    लेकिन ये पाई प्रेरणा सत्यपथ से न टला हूं।

    न अंग्रेजी सीख पाया
    न जीन्स-ट्राऊजर में मचलना
    सीखा है मगर मैंने
    सिद्धांतों पर चलना

    बनूंगा मैं हिन्द का रखवाला आन का
    मैं ही बनूंगा गौरव भारत महान का।

    कोई टिप्पणी नहीं

    Next post

    चिरायता की खेती से होगी शानदार कमाई, जानें लागत, कमाई और खेती का पूरा तरीका

      देश में औषधीय पौधों की बढ़ती मांग के बीच चिरायता की खेती किसानों के लिए कमाई का नया विकल्प बन रही है। आयुर्वेदिक दवाओं में इसका उपयोग होने...

    Post Top Ad