M.p. mandi

मध्यप्रदेश की सभी मंडियों के ताजा भाव जानने के लिए click करे.... मध्यप्रदेश मंडी भाव (Madhya Pradesh market price)







1850   |  
  • Breaking News

    भारतीय कृषि से जुड़ी कुछ खास बातें

                        भारतीय कृषि से जुडी कुछ 

                            महत्‍वपूर्ण जानकारी


                      
       
                         


    भारत एक कृषि प्रधान देश है. कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. भारत में कृषि सिंधु घाटी सभ्यता के दौर से की जाती रही है. १९६० के बाद देश में कृषि के क्षेत्र में हरित क्रांति के साथ नया दौर आया. भारत की खेती से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्‍य इस प्रकार हैं:

     ये सभी आंकड़े २०१४ के है /जनरल नॉलेज/भूगोल

    (१) भारत के कुल क्षेत्रफल का लगभग ५१ फीसदी भाग पर कृषि, ४ फ़ीसदी पर पर चरागाह, लगभग २१ फीसदी पर वन और २४ फीसदी बंजर और बिना उपयोग की है.

    (२) देश की कुल श्रम शक्ति का लगभग ५२ फीसदी भाग कृषि और इससे सम्बंधित उद्योग और धंधों से अपनी आजीविका चलता है.


     (३) २००४-२००५में भारत के निर्यात में कृषि और सम्बंधित वस्तुओं कानुपात लगभग ४० फीसदी रहा.

     (४) विश्व में चावल उत्पादन में चीन के बाद भारत का दूसरा स्थान है. भारत में खाद्यान्नों के अंतर्गत आने वाले कुल क्षेत्र के करीब ४७ फीसदी भाग पर चावल की खेती की जाती है.

     (५) विश्व में गेंहू उत्पादन में चीन के बाद भारत का दूसरा स्थान है. देश की कुल कृषि योग्य जमीन के लगभग १५
    फीसदी भाग पर गेंहू की खेती की जाती है.

     (६) देश में गेंहू के उत्पादन में उत्तर प्रदेश का प्रथम स्थान है, जबकि प्रति हेक्टेयर उत्पादन में पंजाब का प्रथम स्थान है.

     (७) हरित क्रांति Green Revolution का सबसे अधिक प्रभाव गेंहू और चावल की कृषि पर पड़ा है, परंतु चावल की तुलना गेंहू के उत्पादन में अधिक वृद्धि हुई.

     (८) भारत में हरित क्रांति लाने का श्रेय डॉक्टर एम एस स्वामीनाथन को जाता है. भारत में हरित क्रांति की शुरुआत १९६७-१९६८ में हुई.

     (९) प्रथम हरित क्रांति के बाद १९८३-१९८४ में द्वितीय हरित क्रांति की शुरुआत हुई, जिसमें अधिक अनाज उत्पादन, निवेश और किसानों को दी जाने वाली सेवाओं का विस्तार हुआ.

     (१०) तिलहन प्रौद्योगिकी मिशन की स्थापना १९८६ में हुई.

     (११) भारत विश्व में उर्वरक (फर्टिलाइजर) का तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक और उपभोक्ता देश है.

     (१२) पोटाशियम फर्टिलाइजर का पूरी तरह आयात किया जाता है.

     (१३) आम, केला, चीकू, खट्टे नींबू, काजू, नारियल, काली मिर्च, हल्दी के उत्पादन में भारत का स्थान पहला है.

     (१४) फलों और सब्जियों के उत्पादन में भारत का स्थान दुनिया में दूसरा है.

    कोई टिप्पणी नहीं

    Next post

    चिरायता की खेती से होगी शानदार कमाई, जानें लागत, कमाई और खेती का पूरा तरीका

      देश में औषधीय पौधों की बढ़ती मांग के बीच चिरायता की खेती किसानों के लिए कमाई का नया विकल्प बन रही है। आयुर्वेदिक दवाओं में इसका उपयोग होने...

    Post Top Ad