M.p. mandi

मध्यप्रदेश की सभी मंडियों के ताजा भाव जानने के लिए click करे.... मध्यप्रदेश मंडी भाव (Madhya Pradesh market price)







1850   |  
  • Breaking News

    15 राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्जदार किसानों का भी कर्ज होगा माफ


    Feb 23/2019
    भोपाल। प्रदेश सरकार की किसान कर्जमाफी योजना के तहत प्रदेश के 15 राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्जदार किसानों का भी कर्जा माफ होगा। बैंकों की ओर कर्जदार किसानों का पूरा डाटा राज्य सरकार को भेजा जा चुका है। जिसके आधार पर 1 मार्च तक किसानों के खातों में पैसा पहुंच जाएगा। 
    प्रमुख सचिव कृषि राजेश राजौरा ने बताया कि सहकारी सोसायटियों के अलावा राष्ट्रीयकृत बैंको ंके किसानों को भी कर्जमाफी का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि कर्जमाफी के लिए बैंकों का कर्जमाफी आंकड़ा ही मान्य होगा। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार अगले हफ्ते तक प्रदेश के 25 लाख 49 हजार किसानों का 10123 करोड़ रुपए का कर्जा माफ करेगी। इसके लिए सोमवार से तहसील स्तर पर किसान सम्मेलन होंगे। इसमें मंत्री, विधायक और कांग्रेस पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 50 लाख से ज्यादा किसानों को जय किसान फसल ऋण मुक्ति योजना के तहत दो लाख रुपए तक की कर्जमाफी दी जाएगी। इसके लिए जिलों में किसानों के प्रकरणों को मंजूरी देने का काम तेजी से चल रहा है।  

    12 लाख किसानों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि
    लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सरकार राज्य के 12 लाख किसानों को मक्का, सोयाबीन की प्रोत्साहन राशि देने की तैयारी में है। इससे जुड़ा प्रस्ताव 26 फरवरी को कैबिनेट में रखा जाएगा। इसके बाद 3 मार्च से पहले प्रोत्साहन राशि किसानों को दी जाएगी। राज्य सरकार द्वारा सोयाबीन पर 500 रुपए प्रति क्विंटल और मक्का पर 200 रुपए प्रति क्विंटल की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इससे प्रदेश के 12 लाख किसानों को फायदा मिलेगा। 

    कोई टिप्पणी नहीं

    Next post

    गेंहू उत्पादक किसानों के लिए बड़ी खबर गेहूं समेत रबी की 6 फसलों पर एमएसपी बढ़ाया

    खुशखबरी! गेंहू उत्पादक किसानों के लिए बड़ी खबर गेहूं समेत रबी की 6 फसलों पर एमएसपी बढ़ाया केंद्र सरकार ने गेहूं और सरसों समेत 6 फसलों के एमएस...

    Post Top Ad