M.p. mandi

मध्यप्रदेश की सभी मंडियों के ताजा भाव जानने के लिए click करे.... मध्यप्रदेश मंडी भाव (Madhya Pradesh market price)







1850   |  
  • Breaking News

    मंडी बंद होने से किसान और व्यपारियों को नुकसान , तीन दिन हड़ताल के बाद काम पर लौटेंगे हम्माल



    March 14/2019
    इंदौर । अपनी मांगों के लिए तीन दिन से मंडियों में हड़ताल पर चल रहे हम्मालों को शासन ने बड़ी राहत दी है। भोपाल में मंडी बोर्ड के एमडी फैज अहमद किदवई के आश्वासन देने के बाद हड़ताल समाप्त कर दी गई। लोकसभा चुनाव निपटने के एक सप्ताह बाद हम्मालों की मांग को पूरा कर दिया जाएगा। जीत का जश्न मनाते हुए हम्माल 14 मार्च से पुन: कामकाज शुरू कर देंगे। हड़ताल के चलने से व्यापारियों व किसानों को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। हम्मालों ने 50 किलो से अधिक वजन नहीं उठाने व पूर्ववत योजनाओं को पुन: शुरू करने की मांग को लेकर सोमवार को बेमियादी हड़ताल कर दी थी।
    स्थानीय प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद हम्माल अपने फैसले पर अडिग रहे। व्यापारियों ने उन्हें तोड़ने की कोशिश की, मगर वे टस से मस नहीं हुए। हम्मालों के लामबंद होने का नतीजा रहा कि शासन को उनकी सभी मांगें माननी पड़ी। 50 किलो वजन उठाने की मांग को लेकर हम्माल संघ पहले भी शासन को सचेत कर चुका था। व्यापारी हम्मालों को बरगलाकर उनसे काम करा लेते हैं। 100 किलो वजन उठाने से कई बार हम्माल घायल तक हो चुके हैं। इसके बावजूद प्रशासन ने सुध नहीं ली।

    बीमार हुए तो मिलेगा पैसा

    हम्मालों को 50 किलो वजन के साथ सरकार ने उनके स्वास्थ्य की भी चिंता रखी है। बीमार व घायल होने पर एक निर्धारित राशि हम्माल को एकमुश्त दी जाएगी। इसके लिए मंडी में फंड रखा जाना प्रस्तावित है। योजना के तहत हम्मालों से प्रतिमाह 500 रुपए लिए जाएंगे। शेष 500 रुपए मंडी प्रशासन मिलाएगा। 1000 रुपए प्रतिमाह जमा करने पर हम्माल को 25000 रुपए इलाज, दुर्घटना पर दिए जाएंगे।

    वेरिफिकेशन से मिलेगी मुक्ति

    हम्मालों को वजन उठाने कुलियों की तरह शासन लायसेंस उपलब्ध कराता है। लायसेंस लेने के लिए हम्मालों का चरित्र वेरिफिकेशन पुलिस करती है। कई बार वेरिफिकेशन में पुलिस अयोग्य पाती है, जिससे लायसेंस की पात्रता खत्म हो जाती है। एमडी ने पुलिस वेरिफिकेशन भी खत्म कर दिया है। अब कोई भी हम्माल आसानी से लायसेंस बनवा सकेगा।

    हम्माल तुलावटी योजना होगी शुरू

    भाजपा सरकार ने वर्ष 2008 में हम्माल तुलावटी योजना को बंद कर दिया था। कांग्रेस सरकार ने इसे फिर शुरू करने की बात कही है। योजना शुरू होने से हम्मालों के परिवार को शिक्षा, प्रसूति, अंत्येष्टि, विवाह आदि की निर्धारित राशि मिल सकेगी।

    कोई टिप्पणी नहीं

    Next post

    चिरायता की खेती से होगी शानदार कमाई, जानें लागत, कमाई और खेती का पूरा तरीका

      देश में औषधीय पौधों की बढ़ती मांग के बीच चिरायता की खेती किसानों के लिए कमाई का नया विकल्प बन रही है। आयुर्वेदिक दवाओं में इसका उपयोग होने...

    Post Top Ad