M.p. mandi

मध्यप्रदेश की सभी मंडियों के ताजा भाव जानने के लिए click करे.... मध्यप्रदेश मंडी भाव (Madhya Pradesh market price)







1850   |  
  • Breaking News

    किसान के बुरे दिन :- पसीना बहाकर उगाया प्याज, दाम नहीं मिले तो फ्री में बांट दी

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    March 8/2019 
    खंडवा , मध्य प्रदेश में प्याज एक बार फिर किसानों के आंसू निकाल रही है| साल 2016 में प्याज के गिरते दामों के चलते प्रदेश में बड़ा किसान आंदोलन हुआ था, जिसने मालवा में कोहराम मचा दिया था| अब एक बार फिर प्याज से दामों को लेकर किसान नाराज हैं| किसानों ने जिस प्याज को प्रति हेक्टेयर प्रति किलो 10 रुपए खर्च कर बुवाई की, उसी प्याज के दाम उसे मंडी में 2 से 3 रुपए किलो मिल रहे हैं। प्रति किलो 7 रुपए तक का नुकसान होने से प्याज जानवरों को खिलाने, फेंकने व मुफ्त में बांटने की नौबत आ गई है। प्याज के सही दाम नहीं मिलने और सरकार द्वारा उनकी कोई सुध नहीं लेने पर शुक्रवार को खंडवा में किसानों ने राह चलते लोगों को मुफ्त में अपनी मेहनत की उपज को बाँट दिया|  नगर निगम के सामने किसानों ने धरना प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में पंधाना के विधायक राम डागोरे भी शामिल हुए। 
    किसानों का कहना है कि प्याज के दाम इतने कम दिए जा रहे हैं कि लागत मूल्य भी नहीं निकल रहा है।यह स्थिति सरकार के समर्थन, भावांतर मूल्य पर खरीदी नहीं करने व महाराष्ट्र का प्याज जिले में बुलवाने से बनी है। शुक्रवार को किसानों ने नगर निगम के बाहर प्याज के सही दाम नहीं मिलने से नाराज होकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। धरने के दौरान कई किसान प्याज से बनी मालाएं पहन धरने पर बैठे। प्रदर्शन के बाद किसानों ने यहां से गुजर रहे राहगीरों को मुफ्त में प्याज बांटे। मुफ्त में प्याज मिलने की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में लोग प्याज लेने पहुंचे। कुछ दिनों पहले इन्हीं किसानों ने पशुओं को प्याज खिलाकर और सड़क पर प्याज डाल विरोध जताया था।
    किसानों का प्याज मंडी में व्यापारियों द्वारा 2 से 3 रु. प्रति किलो में खरीदा जा रहा है, जबकि वही प्याज बाजार में 10 से 15 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। ऐसे में किसान को प्रति हेक्टेयर 8 रुपए किलो का नुकसान हो रहा है। प्याज का लागत मूल्य नहीं मिलने से किसानों के सामने प्याज फेंकने व जानवरों को खिलाने की नौबत आ गई है।खन्डवा नगर निगम चौराहे पर किसानों द्वारा श्री श्री प्याज का आवाज लगाकर प्याज बांटी गई एवं इसके द्वारा एसडीएम को ज्ञापन देकर प्याज के भाव के लिए विरोध जताया| 

    कोई टिप्पणी नहीं

    Next post

    गेंहू उत्पादक किसानों के लिए बड़ी खबर गेहूं समेत रबी की 6 फसलों पर एमएसपी बढ़ाया

    खुशखबरी! गेंहू उत्पादक किसानों के लिए बड़ी खबर गेहूं समेत रबी की 6 फसलों पर एमएसपी बढ़ाया केंद्र सरकार ने गेहूं और सरसों समेत 6 फसलों के एमएस...

    Post Top Ad