M.p. mandi

मध्यप्रदेश की सभी मंडियों के ताजा भाव जानने के लिए click करे.... मध्यप्रदेश मंडी भाव (Madhya Pradesh market price)







1850   |  
  • Breaking News

    M.p. दिग्विजयसिंह , दिन में मंदिरों में रात को मजारों में


    Photo by Google

    March 28/2019
    भोपाल: लोकसभा चुनावों के दिन नजदीक आने के साथ ही विभिन्न दलों के नेताओं ने एक-दूसरे पर हमले तेज कर दिए हैं। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के मंगलवार देर रात रायसेन जिले में एक मजार पर जाने पर भारतीय जनता पार्टी  ( BJP ) ने सवाल उठाए हैं।

    पार्टी के एक नेता ने दिग्विजय से सवाल किया है कि वह मजार पर रात में ही क्यों गए। यहां तक कि सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री के मजार पर जाने का वीडियो तक बीजेपी के नेता ने ट्वीट किया है।

    गौरतलब है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय भोपाल से लोकसभा चुनावों में ताल ठोकने वाले हैं। उन्होंने मंगलवार को भोपाल पहुंचने से पहले जबलपुर में जैन मुनि विद्यासागर और नरसिंहपुर जिले में अपने गुरु शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती की झोतेश्वर पीठ जाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं, वह भोपाल आने वाले सड़क मार्ग के बीच रायसेन जिले में स्थित हजरत पीर फतैह उल्लाह शाह चिश्ती रहमत उल्लाह अलय की दरगाह पर भी गए और दुआ मांगी।

    पुरानी कहानियां पड़ने के लिए नीचे link पर click करे :-




    भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लूनावत ने बुधवार को दिग्विजय के दरगाह जाने का वीडियो ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा है, 'भोपाल आने से पहले ही रात करीब तीन बजे रायसेन की दरगाह पर गए और दुआ मांगी। हिदूवादी दिग्विजय।' एक अन्य भाजपा नेता और भोपाल के हुजूर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा, 'दिग्विजय सिंह रात को तीन बजे दरगाह पर गए। आखिर रात में क्यों गए, वह दिन में भी जा सकते थे।'

    कोई टिप्पणी नहीं

    Next post

    गेंहू उत्पादक किसानों के लिए बड़ी खबर गेहूं समेत रबी की 6 फसलों पर एमएसपी बढ़ाया

    खुशखबरी! गेंहू उत्पादक किसानों के लिए बड़ी खबर गेहूं समेत रबी की 6 फसलों पर एमएसपी बढ़ाया केंद्र सरकार ने गेहूं और सरसों समेत 6 फसलों के एमएस...

    Post Top Ad