M.p. mandi

मध्यप्रदेश की सभी मंडियों के ताजा भाव जानने के लिए click करे.... मध्यप्रदेश मंडी भाव (Madhya Pradesh market price)







1850   |  
  • Breaking News

    M.p. शिवराज सिंह ने कर्ज़ माफी को लेकर कमलनाथ सरकार पर बोल हमला ,



    अप्रेल 1/2019

    भोपाल। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आदतन झूठ बोलते हैं। कांग्रेस की झूठ की सजा लोकसभा चुनाव में जनता उन्हें देगी। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने हुए 104 दिन हो गए लेकिन किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ। जबकि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि अगर 10 दिन के भीतर किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ तो वे मुख्यमंत्री बदल देंगे। इस हिसाब से तो कांग्रेस के 10 मुख्यमंत्री प्रदेश में बदल जाने चाहिए थे।
    शिवराज सिंह सोमवार को दिल्ली में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में झूठ और छल के आधार पर किसानों को ठगा है। कर्ज माफ नहीं हुआ। उन्होंने उज्जैन के किसान का उदाहरण देते हुए कहा कि किसान को उम्मीद थी की कर्ज माफ हो जाएगा लेकिन नहीं हुआ। इससे परेशान होकर किसान ने आत्महत्या कर ली। ऐसे कई उदाहरण हैं।


    कहानिया पड़ने के लिए नीचे click करे :- 


    राहुल गांधी 10 दिन में कर्ज माफी की बात


    शिवराज ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 10 दिन में कर्ज माफी की बात करते हैं, वहीं उनकी सरकार के मुख्यमंत्री किसानों को मैसेज करवा रहे हैं कि आचार संहिता के कारण कर्ज माफी का पैसा नहीं दिया जा रहा है। किसानों के साथ यह धोखा है।कांग्रेस ने जो पहले वादा किया, वह पूरा नहीं किया। इसलिए मैं देश में घूम-घूमकर जनता के सामने इनका झूठा चेहरा उजागर करूंगा और आग्रह करूंगा कि इनके बहकावे में न आयें। कांग्रेस में किसानों को मूर्ख बनाने की परंपरा रही है। इस बार फिर कांग्रेस ने कर्ज माफी में भी यही किया है। यह बेशर्मी की पराकाष्ठा है ।

    आचार संहिता के नाम पर बंद की योजना: 

    शिवराज सिंह ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने आचार संहिता लगने से पहले ही किसानों को आचार संहिता लगने के कारण कर्ज माफ नहीं होने का एसएमएस भेज दिया। जबकि सभी जानते ही आचार संहिता लगने से पहले   शुरू हुए योजनाओं पर आचार संहिता का कोई प्रभाव नहीं पड़ता। कर्ज माफ करने के लिए किसानों की मंशा शुरू से ही झूठी थी।

    72  हजार रुपए सालाना पर हमला


    वही शिवराज ने गरीबों को 72  हजार रुपए सालाना पर हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी ने जैसे कर्ज माफी पर किसानों को धोखा दिया, उसी तरह अब गरीबी पर सर्जिकल स्ट्राइक की बात कर रहे हैं। राहुल गांधी कभी किसानों से झूठ बोलते हैं, कभी जनता से झूठ बोलते हैं, वह आदतन झूठे हैं। देश के जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, वहां से अब तक प्रधानमंत्री सम्मान निधि के लिए किसानों के नामों की सूची तक नहीं भेजी गई है। केंद्र की योजनाओं को बाधित करने की साजिश कांग्रेस कर रही है। जनता माफ नहीं करेगी।शिवराज ने कहा कि मैं तो जनता के बीच में जाता हूं और मजाक में पूछता हूं कि हमसे का भूल हुई, जो ये सजा हमको मिली, तो लोग कहते हैं कि मामा 2 लाख के चक्कर में आ गये थे। लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस को ठीक कर देंगे।

     बजट में केवल 5 हजार करोड़ का प्रावधान किया

     वहीं शिवराज सिंह चौहान ने किसानों की कर्जमाफी के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा बजट में किए गए प्रावधान पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने बताया कि प्रदेश में किसानों पर 48 हजार करोड़ का कर्ज है। लेकिन सरकार ने इसके लिए बजट में केवल 5 हजार करोड़ का प्रावधान किया। इसमें से भी केवल 13 सौ करोड़ रुपए बैंकों तक पहुंचे। इसमें से 600 करोड़ सहकारी बैंकों तक तो बाकी 700 करोड़ अन्य बैंकों तक पहुंचा है। ऐसे में लोन की राशि बैंकों को नहीं मिलने से अब वो किसानों को कर्जा चुकाने के लिए नोटिस भेज रहे हैं। केवल मध्य प्रदेश ही नहीं राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी यही हाल हो रहा है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    Next post

    चिरायता की खेती से होगी शानदार कमाई, जानें लागत, कमाई और खेती का पूरा तरीका

      देश में औषधीय पौधों की बढ़ती मांग के बीच चिरायता की खेती किसानों के लिए कमाई का नया विकल्प बन रही है। आयुर्वेदिक दवाओं में इसका उपयोग होने...

    Post Top Ad